आरोपी खुद को पूर्व सीएम का ओएसडी बता रहा है।
- फोटो : अमर उजाला
गुमनाम शिकायत पर घूस लेने-देने के आरोप में सोमवार को सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के एक एसएचओ अधिकारी केहर सिंह और भ्रष्टाचार के आरोपी आशुतोष को गिरफ्तार किया। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक आशुतोष सिंह, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का ओएसडी होने का दावा कर रहा है।
बाद में आशुतोष की घर की तलाशी में सीबीआई ने नौ करोड़ की दस संपत्ति के दस्तावेज और 1.77 करोड़ की नकदी बरामद की है। सीबीआई अब आशुतोष के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज करेगी।
दरअसल, आशुतोष केंद्र सरकार के हैंडीक्रॉफ्ट और हैंडलूम एक्सपोर्ट कारपोरेशन में डिप्टी जनरल मैनेजर के पद पर था। जालसाजी की कई शिकायतें उसके खिलाफ थीं।