मां बाप ने बेटी शादी कराई तो ऐसा क्या हुआ जो पुलिस ने उन पर मुकदमा दर्ज कर दिया। यहां जानिए...
किशोरी को प्रेम प्रसंग हुआ तो उसके माता-पिता ने उसकी शादी कर दी। मामला संज्ञान में आने पर कुंडा थाना प्रभारी ने किशोरी के माता, पिता, पति और ससुर के खिलाफ बाल विवाह अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
कुंडा थाने के ग्राम गढ़ीनेगी निवासी एक छात्रा का अपने गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की भनक लगने पर परिजनों ने आनन-फानन में यूपी के थाना संभल ग्राम फिरोजपुर निवासी बबलू पुत्र रामचंद्र के साथ उसका रिश्ता तय कर दिया।
10 सितंबर 2017 को परिजनों ने उसका विवाह भी करा दिया। विवाह के बाद भी वह प्रेमी के संपर्क में बनी रही। तीन दिन पूर्व वह ससुराल से भागकर प्रेमी के घर पहुंच गई। जानकारी होने पर पिता ने कुंडा थाने पहुंचकर इस बारे में शिकायत की।