फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली कारीगर की बेरहमी से हत्या, सामने आया ऐसा सच पुलिस भी सकते में आई

Mon, 27 Nov 2017 10:21 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
घटना की जानकारी देता मृतक का बेटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अपने कमरे के बाहर नेपाली कारीगर का शव पड़ा था। जब सुबह उठकर उसके परिजनों ने देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। जानिए पूरी खबर
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की है। शहर के जेसी टाकीज परिसर में बरसों से रहकर होटल पर काम करने वाले नेपाली कारीगर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम में भी वजनदार चीज से उस पर प्रहार करने के संकेत मिले हैं। 

पढ़ें:- पहले नाबालिग लड़की का किया मर्डर, फिर उसकी दो छोटी बहनों को बनाया हवस का शिकार

मरते वक्त वह भूखा था, यह बात भी पोस्टमार्टम में साफ हो गई है। परिवारीजन इस घटना में होटल मालिक पर शक कर रहे हैं। वहीं, हमेशा की तरह पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर का इंतजार है। 
विज्ञापन


मूल रूप से नेपाल के धनगढ़ी का निवासी रनवीर (50) कई साल से शहर के जेसी टाकीज के पास नारंग होटल में काम करता था। टाकीज के मैनेजर ने दयालुता दिखाते हुए टाकीज कैंपस का एक कमरा उसे मुफ्त में रहने के लिए दे दिया। इस बीच रनवीर ने अपनी दो बेटियों और बेटे को भी यहां बुला लिया। 

दोनों बेटियों की शहर में ही शादी कर दी। जबकि बेटा आकाश पड़ोस के ही दूसरे होटल पर काम करने लगा। चूंकि रनवीर शराब का आदी था, इसलिए आकाश की उससे बनती नहीं थी। वह पड़ोस में ही कमरा लेकर रहता था। सोमवार सुबह रनवीर अपने कमरे के बाहर गंभीर हालत में पड़ा हुआ मिला।
 
विज्ञापन

फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
उसके सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे तो सूजी हुई आंखें नीली पड़ गई थीं। लग रहा था कि उसे किसी ने बुरी तरह पीटा है। जानकारी पर आकाश की मदद से स्थानीय लोग उसे जिला अस्पताल लाए। सुबह साढ़े दस बजे उसे भर्ती कराया गया, उसने दो घंटे बाद दम तोड़ दिया। इसकी सूचना मिली तो कोतवाली से एसआई सत्य सिंह पंचनामा भरने पहुंचे। 

उन्होंने आकाश से पूछताछ की। आकाश ने आरोप लगाया कि होटल मालिक से पिता की अक्सर मारपीट होती थी। कई बार पिता पगार मांगते तो वह मना कर देता था। इसके बाद झगड़ा होता था। चूंकि उसके पिता शराब पीकर झगड़ते थे, इसलिए वह उनसे दूर ही रहता था। उसे लगता है कि इस बार भी ऐसा ही हुआ। 

पढ़ें:- हिस्ट्रीशीटर का गला रेता और लाश कुएं में डाली, सामने आया चौंकाने वाला सच

आरोप लगाया कि झगड़े के बाद पिता को मार दिया गया। रनवीर की शादीशुदा बेटियों ने भी ऐसा ही आरोप लगाया। कहा कि वह आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराएंगी। इधर, पुलिस मान रही है कि ज्यादा शराब पीकर गिरने से रनवीर की मौत हुई है पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मामला सीधे तौर पर हत्या का लग रहा है। 

रिपोर्ट में सिर की हड्डी टूटने से मौत की पुष्टि हुई है। हालात ऐसे हैं कि किसी वजनदार चीज से रनवीर के सिर और चेहरे पर वार किया गया है। शरीर के कई हिस्सों पर चोट का भी जिक्र रिपोर्ट में है। वहीं, मृतक का पेट बिल्कुल खाली पाया गया। इसमें शराब तो क्या अन्न का एक दाना भी नहीं था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें