उत्तराखंड के गुप्तकाशी बाजार के एक प्रतिष्ठित व्यापारी ने विषैला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी का कारण केदारनाथ आपदा के बाद उचित मुआवजा न मिलना और लोगों द्वारा उसका उधार वापस न किया जाना बताया जा रहा है। व्यापारी ने इस संबंध में तीन पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा है।मूल रूप से ब्यूंग गांव निवासी व्यापारी ओमप्रकाश उनियाल (40 वर्ष) पुत्र दयाराम उनियाल शुक्रवार रात बाजार में स्थित एक लॉज में रुका था। ओम प्रकाश की गुप्तकाशी में दुकान है।
शनिवार सुबह दस बजे जब लॉज कर्मचारी व्यापारी के कमरे के बाहर पहुंचे तो उन्हें दरवाजा हल्का खुला मिला। भीतर बिस्तर पर ओमप्रकाश का शव पड़ा था। उसके मुंह से झाग निकला हुआ था और शरीर नीला पड़ा हुआ था।