मध्य प्रदेश से हरिद्वार साथ आए पवन की हत्या के बाद आरोपी तेरस गिरी के चेहरे पर जरा भी शिकन नहीं थी। दिल में किसी भी प्रकार का पछतावा भी नहीं।
वह अपने कारनामे को इस तरह प्रचारित करता रहा मानो उसने बड़ा काम कर दिया है। हवालात में भी आरोपी इस बात को दोहराता रहा कि उसे पवन को मारना था तो मार दिया। साथ ही यह कहता रहा कि पवन उसे मार देता, गंगा माई की कृपा से मैं पवन के हाथ नहीं मरा।
पुलिस को आरोपी ने पूछताछ में बताया कि पवन तंत्र मंत्र करता था। उसने तंत्र मंत्र से ही उसकी पत्नी ममता को वर्ष 2012 में मार दिया था। उसके छह महीने बाद भाई महेश को भी मार डाला था।
आरोपी को शक था कि पवन यहां उसकी भी हत्या कर देगा। तेरस गिरी ने पुलिस को बताया कि कुटी में खाना खाकर उसके पेट और हाथ पैर में दर्द होता था।