फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वहशी जीजा, साली को धमकाया और कर दिया कांड

Mon, 08 Jun 2015 11:55 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, लंढौरा
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की के लंढौरा में एक जीजा दो माह तक नाबालिग साली से डरा धमकाकर दुष्कर्म करता रहा। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब किशोरी गर्भवती हो गई।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ लंढौरा पुलिस चौकी में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि मामले में कुछ लोग पीड़ित परिवार को बदनामी का खौफ दिखाकर दोनों पक्षों में समझौता कराने की कोशिश में लगे हैं।

लंढौरा निवासी किशोरी के ताऊ की बेटी का पति दो माह से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। किशोरी का कहना है कि आरोपी ने उसे डराया हुआ था कि यदि उसने इस बारे में किसी को भी कुछ बताया तो वह उसे जान से मार देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

इसके साथ ही आरोपी ने साली को बदनामी डर भी दिखाया। इस डर से किशोरी ने यह बात किसी को नहीं बताई। दो दिन पूर्व किशोरी की तबियत अचानक खराब हो गई।

इस पर परिजन उसे निजी डॉक्टर के पास ले गए। जहां डॉक्टरों ने बताया कि किशोरी दो माह की गर्भवती है। यह सुनकर परिजनों के पांव तले से जमीन खिसक गई। परिजनों के पूछने पर किशोरी ने सब कुछ बता दिया।

पीड़ित परिवार ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन भी शुरू कर दी है। मामले में युवक पक्ष के लोग समझौता कराने में जुटे हैं। साथ ही किशोरी के परिजनों को बदनामी खौफ भी दिखा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें