बाली में तैनात रहीं ब्रिटिश राजनायिक महिला पर एक कुख्यात ड्रग माफिया फोन पर रंगीन बातें करने का आरोप लगा है। आरोप यह भी है कि इस महिला राजनायिक ने ड्रग माफिया से फोन में उत्तेजक और कामुक बातें भी की है।
डेली मेल के अनुसार, बाली में तैनात ब्रिटेन की विवाहित राजनयिक अलिस हरहप ने एक संदिग्ध ड्रग माफिया से फोन सेक्स किया और उससे वादा किया कि वह अधिकारियों से कु्छ बहाना करके उससे जेल में मिलने आएगी। उसने अपने सहयोगियों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उससे साथ काम करने वाले कार्यालय के लोग और समाजिक कार्यकर्ता मूर्ख हैं।
लेकिन राजनायिक के लिए सबसे मुसीबत की बात ये है कि पूर्व उप राजनायिक अलिस हरहप और कुख्या ड्रग माफिया जुलियन पोंडर के साथ हुई बातचीत दुतावास की ओर से चोरी से रिकॉर्ड कर ली गई है।
फोन पर क्या-क्या बात हुई, खुली पोल
बाली में स्थित दुतावास की ओर से खुलासा किया गया है कि एलिस ड्रग माफिया से ऐसी बातें करती थी जिससे उनकी राजनायिक क्षमताओं पर सवाल खड़ा होता है। आरोप है कि राजनायिक ड्रग माफिया से दूतावास की व्यवसायिक बातें और प्लानिंग तक बता देत थीं।
एलिस पांडर से अपनी व्यक्तिगत आर्थिक स्थिति के बारे में भी बता देती थीं। बताया जा रहा है कि ड्रग माफिया को बाली में छह साल के लिए जेल हुई थी। इस दौरान एलिस पांडर से सप्ताह में दो बार मिलती थी और घंटो उसके बैरक में गुजारती थी।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि एलिस पांडर से अपने ऑफिस के फोन से और घर से फोन से कई- कई घंटे लगातार बात करती थी। वहीं पांडर एलिस से कहा करता कि वह उसकी फांसी की सजा माफ कराने के लिए और जेल से छुड़ाने के लिए प्रयास करे। इसके अलावा भी एलिस पांडर से अपनी कामेच्छा और सेक्स के बारे में बाते करती थीं वो काफी हैरान करने वाली हैं।
एलिस को पसंद था यौन संबंधों की बातें करना
पांडर से तमाम बातें करने में एलिस को सबसे ज्यादा कामुक बातें करना पसंद था। इस दौरान पांडर और एलिस एक दूसरे को फोन पर किस करते थे। वह पांडर से फोन सेक्स भी करती थी।
हालांकि इस टेप को लेकर एलिस ने कहा कि है कि उसके बारे में अफवाह फैलाई जा रही है उसने पांडर से ऐसी बातें कभी नहीं की। वहीं जांच एजेंसियों ने राजनायिक एलिस की रिकॉर्डिंग को वास्तविक बताया है।
इस टेप से एलिस और पांडर की बीच हुई बेहद अंतरंग बातों का भंडाफोड़ हो गया है। साथ इस टेप के जरिए यह भी कहा जा रहा है ड्रग माफिया को महिलाओं से बातें करना काफी ज्यादा पसंद था।