बाजार में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब एक युवक अपनी बाइक से पेट्रोल निकालकर खुद पर आग लगाने लगा। दरअसल, प्रेमिका ने उसकी एक बात पर असहमति जता दी थी। जानिए, पूरा मामला...
यह पूरा मामला पौड़ी गढ़वाल जनपद के कोटद्वार बाजार पुलिस चौकी के पास न्यू मार्केट का है। यहां उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक दुकान में काम करने वाली युवती का प्रेमी उसे जबरन अपने साथ ले जाने लगा। प्रेमिका के इंकार पर युवक ने बाइक में रखी पेट्रोल की बोतल निकालकर अपने ऊपर छिड़ककर आत्मदाह की धमकी दे डाली।
पुलिस ने बताया कि युवती ने पुलिस को घटनाक्रम की तहरीर दी है। युवती ने बताया कि एक युवक उनकी दुकान के बाहर आया और उसे अपने पास बुलाने लगा। कई बार बुलाने पर भी जब वह दुकान से बाहर नहीं आई तो वह उसका हाथ पकड़कर जबरन उसे अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगा।