फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने प्रेमिका का गर्भपात कराने के बाद दोबरा किया गर्भवती, इसके बाद भी नहीं माना और फिर...

Tue, 31 Oct 2017 06:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने प्रेमी पर भरोसा करना एक युवती को भारी पड़ गया। प्रेमी ने पहला उसका गर्भपात कराया और इसके बाद उसे दोबारा से गर्भवती कर दिया। लेकिन इसके बाद भी उसने  सारी हदें पार कर डाली।
विज्ञापन


शादी का झांसा देकर एक युवक तीन साल तक एक युवती का  शारीरिक शोषण करता रहा। शादी के लिए दबाव बनाने पर युवक ने उसका गर्भपात भी करा दिया और बाद में शादी से इंकार कर दिया।

युवती ने आरोपी युवक और गर्भपात कराने वाले  अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। अस्पताल संचालक की तलाश की जा रही है।  क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि करीब  तीन साल पहले उसका एक युवक से प्रेम हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी का भरोसा दिलाकर युवक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। उसने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो  विगत अप्रैल में युवक  उसे सुल्तानपुर स्थित एक अस्पताल में ले गया जहां उसने अस्पताल संचालक के साथ मिलकर उसका गर्भपात करा दिया।

युवती का आरोप है कि उसके बाद फिर युवक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।  अब जब उसने युवक से शादी के लिए कहा तो युवक ने उससे शादी से इंकार कर दिया। युवती का आरोप है कि वह अभी भी तीन माह की गर्भवती है।

पुलिस ने युवती की तहरीर पर मोनू पुत्र ऋषिपाल व सुल्तानपुर के अस्पताल के संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही  आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उपनिरीक्षक  राकेश कुमार का कहना है कि युवती को मेडिकल के लिए  भेजा गया है इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें