देहरादून में पिछले कुछ दिनों से साइबर अटैक से पीड़ित पुलिस के सामने आए हैं। लाखों की चपत लगा देने के बाद पुलिस के सामने एक बात सामने आई है, जो आपके भी होश उड़ा देगी। जानिए...
देहरादून की एसएसपी रिधिम अग्रवाल के मुताबिक साइबर अपराधियों ने एटीएम मशीनों में स्कीमर डिवाइस लगाकर एटीएम कार्ड का डाटा चोरी किया। ब्लैंक कार्ड में डेटा ट्रांसफर कर क्लोनिंग की गई। क्लोनिंग का ट्रायल भी दून में हुआ। एसएसपी के मुताबिक 12 जुलाई को महावीर सिंह के खाते से छह हजार रुपये निकाले गए।