फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो लौट आया है मोस्ट वांटेड भूरा

Mon, 23 Feb 2015 12:06 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून-बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड पुलिस की नाक में दम कर देने वाला दस लाख का इनामी अमित मलिक उर्फ भूरा एनसीआर में लौट आया है।
विज्ञापन


15 दिसंबर 2014 को बागपत में पुलिस कस्टडी से फरार होने के बाद कभी उसकी लोकेशन नेपाल की आ रही थी, तो कभी दक्षिण भारत की। लेकिन दिल्ली चुनाव के दौरान वह राजधानी में पहुंचा। पुलिस को जानकारी मिली की कि वह अब एनसीआर में छुपा है। डर यह है कि वह कोई बड़ी वारदात न अंजाम दे दे।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि भूरा का प्लान यही था कि वह डेढ़ से दो माह दूर रहे और फिर दिल्ली या आस पास के इलाके में लौट आए। पुलिस के अधिकारियों ने उसके क्राइम एरिया के बारे में जो जानकारी की है, उसके मुताबिक वह राजधानी के 100 किमी. के दायरे में रहता है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्र तो यहां तक कहते हैं कि दिल्ली पुलिस में उसके मददगार भी हैं। वह कभी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का मुखबिर हुआ करता था। इसके चलते उसके लिए दिल्ली और एनसीआर में छुपकर रहना मुश्किल नहीं है। वह एनसीआर में सक्रिय रहता है।

इससे पहले भी वह दो बार पुलिस कस्टडी से भागा था। तब भी उसने दिल्ली और एनसीआर में ही अपराध किया था। उसकी एनसीआर में वापसी की जानकारी के बाद ही पुलिस ने उसकी तलाश नये सिरे से शुरू की है।

राजबाला पर कसेगा शिकंजा
भूरा की तलाश में पुलिस की रणनीति बदल गई है। पहले पुलिस भूरा के साथी सचिन और रोबिन के रिश्तेदारों के घर दबिश देने में लगी थी, लेकिन अब शिकंजा कसा जाएगा जेल में बंद सुनील राठी की मां और टीकरी की चेयरपर्सन राजबाला है।
विज्ञापन


पुलिस को जानकारी मिली है कि सचिन और रोबिन मेरठ में राजबाला के साथ जाते हुए देखे गए हैं। पुलिस को लगता है यदि राजबाला पर दबाव बन जाए तो इन दोनों को पकड़ा जा सकता है। इसके बाद इन दोनों की मदद से भूरा तक पहुंचा जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें