फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मैनेजर ने सीनियर मैनेजर से की छेड़छाड़

Thu, 30 Jul 2015 01:49 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में एक बैंक की वरिष्ठ प्रबंधक ने साथ में कार्यरत प्रबंधक के खिलाफ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


12 साल पहले भी आरोपी को ऐसी हरकत पर माफ किया गया था। एक साथ फिर पोस्टिंग होने के बाद कई माह से आरोपी अपनी अधिकारी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था।

डालनवाला कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकदमे में पीड़िता ने बताया कि आरोपी प्रबंधक को वह 28 साल से जानती है।

बारह साल पहले आरोपी उसे बहाने से नैंसी ब्रेकरी में ले गया था, जहां उसके साथ गलत हरकत की थी। विरोध करने पर आरोपी ने छोड़ दिया। पिता ने डांट लगाने के बाद उससे संबंध तोड़ लिए।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

क्या नारी के साथ बलात्कार करना ही सुबूत है?

कई माह से फिर आरोपी की पोस्टिंग उसके साथ हो गई। पहले तो वह शांत रहा, लेकिन कुछ दिन से वह उस पर अश्लील फब्तियां कसने के साथ इशारा करने लगा।

प्रतिरोध के बाद भी उसके व्यवहार में सुधार नहीं आया। बैंक अधिकारियों से शिकायत किए जाने पर आरोपी उसके बारे में दुष्प्रचार करने लगा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने उठाए कई सवाल
दर्ज कराए गए मुकदमे में पीड़िता ने कई सवाल उठाए हैं। शुरूआत में उल्लेख किया है कि बेटी बचाओ कानून क्या अपाहिज बेटी की रक्षा करेगा।

क्या नारी के साथ बलात्कार करना ही सुबूत है। आरोपी द्वारा अश्लील शब्द और हरकतों से किए गए यौन उत्पीड़न के सुबूत कहां से लाएं। अन्याय का सबूत और गवाह नहीं है। क्या कानून मेरी रक्षा नहीं करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें