फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9वीं की छात्रा को अगवा कर चलती कार में गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ के खतौली स्थित एक स्कूल के बाहर से तीन युवकों ने छात्रा को अगवा कर चलती कार में गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन


छात्रा को लहूलुहान हालत में लावड़ कोल्ड स्टोरेज के सामने फेंककर आरोपी फरार हो गए। इंचौली पुलिस ने छात्रा को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक, छात्रा ने खरदौनी गांव के एक युवक का नाम बताया है।

खतौली थानाक्षेत्र के एक गांव की दो सगी बहनें कक्षा नौ और कक्षा आठ की छात्रा हैं। बुधवार को दोनों स्कूल गई थीं। कक्षा नौ की छात्रा करीब 10 बजे किसी काम से स्कूल से बाहर गई। आरोप है कि तभी कार सवार तीन युवक जबरन उसे अगवा कर ले गए।
विज्ञापन

कोल्ड स्टोरेज के पास छात्रा को फेंककर आरोपी फरार

छात्रा ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी पर छोटी बहन ने परिजनों को फोन पर सूचना दी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा।

दोपहर डेढ़ बजे छात्रा लहूलुहान हालत में इंचौली थान क्षेत्र के लावड़-मसूरी मार्ग पर बेहोश मिली। इंचौली पुलिस ने छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराकर परिजनों को सूचना दी। छात्रा स्कूल ड्रेस में थी। जानकारी पर छात्रा के परिजन भी अस्पताल पहुंचे।

होश आने पर छात्रा ने पुलिस को बताया कि इंचौली क्षेत्र के खरदौनी गांव निवासी नदीम को उसने पहचान लिया है। नदीम ने पहले भी छात्रा से संपर्क करने का प्रयास किया था। पुलिस ने उसकी तलाश में खरदौनी में दबिश दी, लेकिन वह घर से फरार मिला।
विज्ञापन

दरिंदगी सुनकर सहमी पुलिस

पुलिस के मुताबिक, छात्रा ने बताया कि आरोपियों ने चलती कार में उससे दरिंदगी की। नदीम को छात्रा पहले से जानती थी। उसके दो साथी कौन हैं, इसकी जानकारी नदीम ही देगा।

परिजनों ने इंचौली थाने में केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर इंचौली योगेंद्र मलिक ने बताया कि छात्रा के परिजनों ने सिर्फ इतना बताया कि दोनों बहन स्कूल गई थीं। क्या हुआ, इसकी जानकारी उन्हें पुलिस का फोन आने पर लगी।

किताब में मिला फोन नंबर
लहूलुहान हालत में सड़क के किनारे स्कूल ड्रेस में पड़ी छात्रा को देखकर लोगों की भीड़ लग गई। एक मौलाना ने छात्रा को पानी भी पिलाया। महिलाओं ने छात्रा पर कपड़ा ढंका। छात्रा के पास उसका बैग पड़ा था। एक किताब में परिजनों का मोबाइल नंबर लिखा था।

लोगों ने पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन में इंस्पेक्टर इंचौली मौके पर पहुंचे और छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया। किताब पर लिखे मोबाइल नंबर से परिजनों को फोन किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें