फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फक्कड़ बाबा ने युवक को पीटकर मार डाला, फिर कुत्ते को खिलाया शव

Mon, 24 Apr 2017 12:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार में एक फक्कड़ बाबा के सिर खून इस कदर सवार हुआ कि उसने पहले युवक को डंडे से पीटकर मार डाला। फिर पालतू कुत्ते को शव खिलाने का प्रयास भी किया। 
विज्ञापन


सप्तऋषि क्षेत्र में एक फक्कड़ बाबा के सिर पर ऐसा खून सवार हुआ कि उसने युवक की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। इस दौरान उसने उसे पत्थरों से भी कुचला। हत्या करने के बाद यह पागल बाबा शव के पास कुर्सी लगाकर बैठ गया। फिर उसने पालतू कुत्ते को शव खिलाने का प्रयास भी किया।
 
धर्मनगरी हरिद्वार में इस तरह की जघन्य हत्या को देख सभी लोग सिहर गए। सप्तऋषि क्षेत्र में फक्कड़ बाबाओं की झोपड़ियां बनी हुई हैं। यहां पर दस नंबर ठोकर पर पुरुषोत्तम नाम का एक फक्कड़ बाबा झोपड़ी बना कर काफी समय से रह रहा है। बताया जा रहा है कि करीब तीन दिन से यहां मध्यप्रदेश के राजगंज नरसिंघा निवासी पवन राठौर (24 वर्ष) भी रह रहा था।
विज्ञापन

हत्या के बाद शव के बगल में कुर्सी लगाकर बैठ गया बाबा

किसी बात को लेकर फक्कड़ बाबा का गत रात पवन से विवाद हो गया। इस पर उसने हमला कर पवन का मुंह तोड़ दिया। इस पर आसपास के लोग पवन को अस्पताल ले गए और सुबह मरहम पट्टी कराई। इसके बाद सुबह करीब साढ़े आठ बजे पवन वापस पहुंचा तो एक बार फिर से इस पागल बाबा ने लाठियों से पवन पर हमला कर दिया। यही नहीं उसने पवन पर पत्थरों के वार भी किए।

हत्या के बाद वह शव के बगल में कुर्सी लगाकर बैठ गया। इस दौरान लोगों की भीड़ भी मौके पर लग गई। तभी बाबा ने अजीबोगरीब हरकत करनी शुरू कर दी। उसने एक कुत्ते को पवन के शव को खिलाने का प्रयास किया। इस दौरान कुत्ते ने शव को नोंच डाला। 
विज्ञापन

बाबा की हरकत देख लोगों की भीड़ भड़की

पागल बाबा की ऐसी हरकत देख लोगों की भीड़ भड़क गई। लोगों ने बाबा पर पत्थरों से हमला कर दिया। इस पर बाबा हाथ में डंडा और कुछ पत्थर लेकर एक झोपड़ी की टिन की छत पर चढ़ गया। इस दौरान वह अपने साथ एक बंदर भी ले गया।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह छत से पत्थर फेंकने लगा। इस पर भीड़ ने इस पागल बाबा के ऊपर पत्थर फेंके। साथ ही पुलिस ने किसी तरह उसे पकड़कर काबू कर लिया। इस दौरान भीड़ ने इस बाबा की जमकर पिटाई भी कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें