फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनी पुलिस कर्मी ने खाया जहर, हालत नाजुक

Mon, 06 Oct 2014 04:52 AM IST
अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के रुद्रपुर के पुलिस लाइन में झनकट निवासी अंडर ट्रेनिंग पुलिस कर्मी ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे सुशीला तिवारी हल्द्वानी रेफर किया गया है।
विज्ञापन


गंभीर स्थिति होने के कारण उसे आईसीयू में भर्ती किया गया। सिपाही की हालत नाजुक बतायी जा रही है।

खटीमा के झनकट निवासी मनोहर सिंह पुलिस लाइन में अंडर ट्रेनिंग पर है। शनिवार रात अज्ञात कारणों के चलते उसने नुवान पी लिया।

अधिकारियों में हड़कंप
ट्रेनी पुलिसकर्मी द्वारा जहर खाने की बात पता चलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आननफानन में मनोहर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया।

पुलिस ने मामले की सूचना मनोहर के परिजनों को भी दे दी है। अभी तक जहर खाने के कारणों का पता नहीं चल पाया था। सीओ लाइन रमेश चंद्र जोशी ने बताया कि मनोहर ने जहर क्यों खाया, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें