उन्होंने कहा कि सीटीवी फुटेज से मिलते-जुलते हुलिए का एक व्यक्ति बृहस्पतिवार को हेमवती नंदन बहुगुणा मार्ग पर पानी की टंकी के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता हुआ मिला। हिरासत में लेकर जब युवक से सख्ती से पूछताछ की गई तो आरोपी ने एटीएम में लूट का प्रयास और तोड़फोड़ की बात कबूली। उससे लोहे की रॉड भी बरामद हुई।
पूछताछ में उसने अपना नाम गंगा दत्त जोशी मार्ग निवासी फैजान पुत्र स्व. इम्तियाजुद्दीन बताया। उसने बताया कि वह नया मोबाइल खरीदना चाहता था और पैसा न होने के कारण एटीएम में चोरी का प्रयास किया।
मकसद में नाकाम होने पर उसने एटीएम में तोड़फोड़ की। उसके बाद वह हेमवती नंदन बहुगुणा मार्ग पहुंचा और वहां उसने चर्च में भी चोरी करने के इरादे से तोड़फोड़ की। तोड़फोड़ के दौरान कैमरे का टुकड़ा चर्च में गिर गया।
बताया कि आरोपी का कोई आपराधिक रिकार्ड दर्ज नहीं है, लेकिन वह गली मोहल्ले में कई बार चोरी कर चुका है। पुलिस टीम में एसएसआई राकेंद्र सिंह कठैत, एसआई रविंद्र सिंह नेगी, संदीप शर्मा, बबलू चौहान, कांस्टेबल प्रमोद गोस्वामी, मधुसूदन, सोने कुमार व प्रयाग जोशी शामिल रहे।