फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को छेड़ना पड़ा भारी, पहुंचा हवालात

Sat, 09 Aug 2014 12:43 AM IST
अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा से आए दिन छेड़छाड़ करने और स्कूल बस का पीछा करने वाले आरोपी बाइक सवार को अभिभावक ने क्षेत्रवासियों की मदद से पकड़ लिया। धुनाई कर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


साउथ सिविल लाइंस निवासी एक छात्रा हरिद्वार रोड स्थित एक पब्लिक स्कूल में 10वीं में पढ़ती है।

छात्रा का करता था पीछा
छात्रा हर दिन स्कूल बस से स्कूल जाती है। छात्रा के घर से निकलते ही और बस में बैठने तक एक बाइक सवार युवक हर दिन उसका पीछा करता था।

यहीं नहीं आरोपी बाइक से बस का पीछा कर स्कूल तक जाता था। शुक्रवार को छात्रा ने अपने परिजनों को इसके बारे में बताया जिसके बाद काफी संख्या में क्षेत्रवासी जमा हो गए और आरोपी के आने का इंतजार करने लगे।
विज्ञापन


जमकर हुई धुनाई
इसी बीच बाइक सवार युवक वहां आकर छेड़छाड़ करने लगा। लोगों ने पहले से पुलिस को बुला लिया था। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी।

इसके बाद उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच में सामने आया है कि युवक किसी की बाइक मांगकर लाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें