फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में चौथा दिन, दूसरी हत्या और नाकाम पुलिस

Thu, 12 Sep 2013 10:21 AM IST
अमर उजाला, मनीष भट्ट, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में तेगबहादुर रोड पर बदमाशों ने ठेकेदार की पत्नी की चाकूओं से गोदकर नृशंस हत्या कर दी। हत्या के बाद बदमाश बाहर से ताला लगाकर फरार हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने मुआयना कर सुराग जुटाने की कोशिश की। घर में रखा कीमती सामान और नगदी सुरक्षित होने से पुलिस को हत्या का ठोस मोटिव नजर नहीं आ रहा है।

रुद्रपुरः नाबालिग युवती का गैंगरेप कर फिल्म बनाई

हिरासत में आठ संदिग्ध
पुलिस ने संदेह के आधार पर आठ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। मूल रूप से खालूपुरा, रुड़की निवासी एमईएस के ठेकेदार सतेंद्र सैनी परिवार समेत तेगबहादुर रोड स्थित प्रेमलता उनियाल के मकान में किराए पर रहते हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को सतेंद्र किसी पुराने मामले में अदालत की तारीख पर रुड़की गए थे। दोनों बच्चे भी सुबह स्कूल गए थे। घर में सतेंद्र की पत्नी नीरू सैनी (40) अकेले थी।

लहूलुहान हालत में महिला
दोपहर करीब दो बजे जब बच्चे लौटकर घर आए तो उन्होंने बाहर से ताला लगा देखकर पिता सतेंद्र को फोन किया। सतेंद्र ने दून में मौजूद अपने परिचित को घर पर भेजा।

पढें, गला रेतकर महिला की हत्या, स्टोर रूम में मिला शव

ताला तोड़कर देखा फर्श पर नीरू सैनी लहूलुहान हालत में पड़ी थी। शहर में एक और हत्या की सूचना से पुलिस अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए।

घटना की सूचना पर डालनवाला, नेहरू कालोनी और राजपुर थाने व अन्य थानों की पुलिस के साथ ही स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) भी घटनास्थल पर पहुंची।

महिला का गला घोंटा
फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्कवॉयड ने भी सुराग जुटाने की कोशिश की। लेकिन कोई ठोस सुराग पुलिस को हाथ नहीं लग पाए।

बदमाशों ने रस्सी से महिला का गला घोंटा हुआ था। मुंह में कपड़ा भी ठूंसा हुआ था। जबकि सिर और हाथ-पांव में चाकुओं के कई निशान लगे थे।

पढें, वहशियाना कत्ल से पहले जुनूनी प्यार, पार्ट-2

कमरे से पुलिस को चार चाकू, एक पेचकश के अलावा बेलन, कटी हुई सब्जी और तवा बिखरा पड़ा मिला। कमरे के स्थिति देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला ने बदमाशों से भिड़कर बचने की काफी कोशिश की।

दोनों मोबाइल की बैटरी निकाल दी
बदमाशों ने महिला की हत्या करने और फरार होने के बाद घर में मौजूद दोनों मोबाइल की बैटरी निकाल ली। पुलिस को बिना बैटरी के दोनों मोबाइल बरामद हुए हैं। इसमें एक मोबाइल महिला का और दूसरा सतेंद्र का है।

सतेंद्र ने बताया कि कोर्ट में पेशी की वजह से वह अपना एक मोबाइल घर में ही छोड़ गए थे। एसओजी इन मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है।

पढें, दुष्कर्म कर बना लिया MMS, करता रहा ब्लैकमेल

उत्तरकाशी में भी है मकान
रुड़की निवासी सतेंद्र का परिवार काफी समय उत्तरकाशी में भी रहा है। वहां पर भी सतेंद्र का अपना कारोबार था। उत्तरकाशी में सतेंद्र का मकान भी बताया गया है। वहां पर भी उनका आना-जाना लगा रहता है।

शासन के एक अधिकारी का परिवार भी रहता है किराए में
जिस मकान में महिला की हत्या हुई है, उसमें शासन के एक अधिकारी जंगवीर सिंह बिष्ट का परिवार भी रहता है। अफसर की पत्नी सुमन बिष्ट ने बताया कि दोपहर में वह घर में ही मौजूद थी। लेकिन उन्हें घटना का पता तब लगा जब ताला तोडऩे के बाद नीरू के लहूलुहान हालत में पड़े होने का शोर हुआ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें