फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो बीमारी से नहीं मरी युवती, हुई थी ऑनर किलिंग?

Fri, 21 Aug 2015 08:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत के मामले में पुलिस ने परिजनों को लगभग क्लीन चिट दे दी है। जबकि दस्तावेजों के आधार पर खुद को युवती का पति बताने वाला युवक का कहना है कि मौत बीमारी से नहीं हुई बल्कि उसकी हत्या की गई।
विज्ञापन


युवक का कहना है कि यह ऑनर किलिंग का मामला है। युवक ने कार्रवाई की मांग को लेकर अब जिले व शासन के आला अधिकारियों का दरवाजा भी खटखटाया है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छह अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत हो गई थी। गांव के ही एक युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना देते हुए दावा किया था कि युवती ने उससे निकाह किया था। जिसका रजिस्ट्रेशन भी कराया गया।
विज्ञापन

कहा, शादी से नाराज होकर परिजनों ने की हत्या

आरोप लगाया था कि इस शादी से नाराज परिजनों ने उसकी हत्या की है। शव को गुपचुप ढंग से दफनाने की तैयारी की जा रही है। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और पूरे मामले की जानकारी लेते हुए शव का पोस्टमार्टम भी कराया था।

करीब दो हफ्ते बाद भी स्थिति स्पष्ट नहीं होने पर युवक ने एसएसपी सहित शासन में कार्रवाई की गुहार लगाते हुए आरोप लगाया कि युवती की मौत बीमारी से नहीं बल्कि ऑनर किलिंग के कारण हुई। साथ ही पुलिस पर राजनीतिक दबाव का आरोप भी युवक ने लगाया है।

इधर, एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल का कहना है कि सूचना पर तत्काल पुलिस भेजी गई थी। लेकिन युवती की मौत में अभी तक ऑनर किलिंग जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का विश्लेषण भी किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें