फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्ती, प्यार और फिर धोखा, युवती ने सुनाई एयरफोर्स के कर्मचारी की काली करतूत

Sat, 10 Mar 2018 07:43 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरफोर्स का एक कर्मचारी इस हद तक गिर सकता है ये किसी ने सोचा भी नहीं था।

विज्ञापन


नेहरू कालोनी थाने में एयरफोर्स के कर्मचारी के खिलाफ एक युवती ने दुराचार का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी कई साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

एएसपी की जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। नेहरू कालोनी थाने में दर्ज हुए मुकदमे में पीड़िता ने बताया कि करीब पांच साल पहले पढ़ाई के दौरान उनकी जान पहचान हुई थी, इसके बाद फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिए बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दोस्ती प्यार में बदली तो सूरज बिष्ट  निवासी प्रेमनगर ने शादी का झांसा दिया। इसी बीच सूरज बिष्ट को एयरफोर्स में नौकरी मिल गई। आरोप है कि सूरज यहां आकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। अब कुछ दिन पहले आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया।

इंस्पेक्टर राजेश शाह ने बताया कि इस मामले की शिकायत एसएसपी से की गई थी। एसएसपी ने एएसपी को जांच के आदेश दिए थे। एएसपी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी सूरज बिष्ट फिलहाल गुजरात में तैनात बताया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें