फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख रिश्वत लेते सरकारी वकील को दबोचा, छुड़ा ले गई भीड़

Tue, 06 Dec 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान कोर्ट परिसर में भीड़ (इनसेट में आरोपी) - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
विजिलेंस टीम ने मंगलवार सुबह सरकारी वकील (एडीजीसी क्रिमिनल) अशोक उभान को पांच लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। टीम चैंबर बंद कर कार्रवाई को अंजाम दे ही रही थी, इसी बीच अज्ञात वकीलों की भीड़ ने दरवाजा तोड़कर एडीजीसी को जबरन छुड़ा लिया।
विज्ञापन


नारेबाजी और हंगामे के बीच विजलेंस टीम को रिश्वत की रकम लेकर लौटना पड़ा। आरोपी ने यह रिश्वत तीन साल की सजा पाने वाले एक आरोपी से ऊपरी अदालत में सजा माफ कराने के एवज में वसूली थी।

उधर देर रात साथी वकीलों के साथ सरकारी वकील ने कोतवाली पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। विजिलेंस ने सरकारी वकील के खिलाफ अलग-अलग दो मुकदमे दर्ज कराए गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

सजायाफ्ता को बचाने के बदले मांगे थे सात लाख

विजिलेंस डायरेक्टर अशोक कुमार - फोटो : AmarUjala
विजिलेंस के डायरेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि प्रेमनगर निवासी वेदप्रकाश गुप्ता ने एक दिसंबर को विजिलेंस में शिकायत की थी कि धोखाधड़ी और सरकारी दस्तावेजों की हेराफेरी में तीन साल की सजा हुई थी।

सजा के खिलाफ उसने ऊपरी अदालत में अपील की हुई है। उसने आरोप लगाया कि एडीजीसी क्रिमिनल अशोक उभान ने सजा माफ कराने के बदले सात लाख रुपये की डिमांड की है। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद ट्रैप टीम गठित की गई।
विज्ञापन

देर रात आरोपी ने किया समर्पण

ashok kumar - फोटो : AmarUjala
विजिलेंस डायरेक्टर ने बताया कि सरकारी वकील ने रिश्वत की रकम मंगलवार सुबह अपने चैंबर में मंगाई थी। वेदप्रकाश गुप्ता ने पांच लाख रुपये लेकर चैंबर में पहुंचे। इसी बीच विजिलेंस टीम चैंबर में घुसी और अशोक उभान को रंगे हाथ नोट गिनते ही दबोच लिया।

दरवाजा बंद कर विजिलेंस टीम जांच में जुट गई। तभी दरवाजा तोड़कर भीतर घुसे लोग विजिलेंस टीम से हाथापाई पर उतर आए। शहर कोतवाली पुलिस ने स्थिति को संभाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें