रविवार देर रात एक नशेड़ी दून अस्पताल में स्थित पानी की टंकी में चढ़ गया। बहुत मशक्कत के बाद उसे पुलिस ने नीचे उतारा और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
टंकी पर चढ़ गया और चिल्लाने लगा
रविवार शाम गांधी रोड निवासी राकेश बिष्ट को लेकर उसके परिजन अस्पताल आए थे। इसी दौरान राकेश कहीं गायब हो गया। परिजन उसे तलाशते, लेकिन तब तक वह पानी की टंकी पर चढ़ गया और चिल्लाने लगा। उसे ऊपर देखते ही परिजनों और अस्पताल स्टाफ में हड़कंप मच गया। शोर सुनकर दून अस्पताल चौकी से पुलिस भी वहां पहुंची।
पुलिस ने उसे नीचे उतारने के कई प्रलोभन दिए, लेकिन वह नहीं माना। तकरीबन दो घंटे बाद जब उसका नशा कुछ कम हुआ तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार न करने का आश्वासन दिया। इस पर वह नीचे उतर गया, तो पुलिस ने उसे धर लिया।
खबर पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें