फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढोलक मास्टर ने कर दिया भरोसे का कत्ल

Mon, 05 Aug 2013 08:39 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अवधपुरी सर्वोदय नगर थाना गाजीपुर क्षेत्र में सूचना विभाग के लिए जनसंपर्क का काम करने वाले जगदीश वर्मा की ढोलक मास्टर ने बैट से पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


ढोलक मास्टर उन्हीं की संगीत कंपनी में काम करता था। उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

सूत्रों के मुताबिक जगदीश का कुछ दिन पहले ढोलक मास्टर से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश में कल रात करीब एक बजे वह अपने दो दोस्तों के साथ जगदीश के घर पहुंचा।

पत्नी ने दरवाजा खोला और पानी लेने किचन चली गई। इस बीच ढोलक मास्टर अपने दोस्तों के साथ जगदीश के कमरे में जा पहुंचा और बैट से पीटकर उसकी हत्या कर दी।

पत्नी जब दरवाजा बंद करके ऊपर पहुंची तो नजारा देखकर उसकी चीख निकल पड़ी। उन्होंने पिंकी और उसके बेटे आदित्य को कमरे में बंद कर दिया और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह चार बजे पिंकी के चीखने की आवाज सुनकर बगल में रहने वाले अभय ने उन्हें कमरे से बाहर निकाला और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ढोलक मास्टर की पहचान अभी नहीं हो पाई है। मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें