फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनी ट्रैपिंग से लाखों लूटने वाली महिला डेढ़ साल बाद मोहाली से गिरफ्तार

Thu, 30 Mar 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हनी ट्रैप‌िंग  के मामले में डेढ़ साल से फरार महिला को पुलिस ने मोहाली स्थित उसके घर से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। महिला को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। महिला पर एसएसपी ने एक हजार रुपये ईनाम घोषित किया था। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि हनी ट्रेपिंग में फरार परमिंदर उर्फ रिंपी पत्नी इंद्रजीत निवासी सैनी एनक्लेव थाना रखड़ जिला मोहाली, चंडीगढ़ को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। महिला पर आरोप है कि वह गिरोह के साथ मिलकर पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा के कई लोगों को प्रेमजाल में फंसाकर उनसे लाखों रुपये वसूल चुकी है। 

मामले में पीड़ित जसवंत सिंह पुत्र संत सिंह निवासी बाल छप्पर यमुनानगर हरियाणा ने आठ नवंबर 2015 को थाना चंडी मंदिर जिला पंचकूला में जीरो एफआईआर दर्ज कराई थी। घटनास्थल थाना विकासनगर होने के चलते केस यहां ट्रांसफर कर दिया गया था। पीड़ित को फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिये रिंपी उर्फ परमिंदर ने अपने प्रेमजाल में फंसाया और अपने ग्राम कुंजा थाना विकासनगर में बुलाया और साथियों के साथ मिलकर कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि रिंपी ने उसे महिला संबंधी अपराध में फंसाने की धमकी दी और उससे लाखों रुपये वसूल लिए। कोतवाल संदीप नेगी ने बताया कि गिरोह में शामिल नाजिम, हाशिम, रणदीप उर्फ काका, मनजीत कौर, सेठी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस टीम में एसआई राजेंद्र कुमार, स्वप्निल ऋषि, मुकेश चंद, रंजीत कौर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें