फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी का आपत्तिजनक पोस्ट बनाकर व्हाट्सएप पर किया वायरल, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

Tue, 11 Apr 2017 09:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री की आपत्तिजनक पोस्ट वायरल होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस पोस्ट वायरल करने वाले व्यक्ति को चिन्हित कर उसके खिलाफ कार्रवाई करने में जुट गई है। वहीं खुफिया विभाग भी मामले से जुड़े अन्य लोगों की तस्दीक कर रहा है।
विज्ञापन


रविवार सुबह एलायंस कॉलोनी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने एसएसपी डॉ. सदानंद दाते को जानकारी दी कि गल्ला मंडी निवासी किसी व्यक्ति द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आपत्तिजनक पोस्ट बनाकर उसे व्हाट्स एप ग्रुप पर वायरल किया है। इस पर एसएसपी ने खुफिया विभाग को सक्रिय कर पोस्ट वायरल करने वाले व्यक्ति को चिन्हित करने के निर्देश दिए।

युवक को चिन्हित करने के बाद पुलिस की एक टीम ने उसकी धरपकड़ की कोशिश की, लेकिन शहर से बाहर होने के कारण युवक पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका। पुलिस ने पोस्ट वायरल करने वाले युवक के फोन से उसकी लोकेशन निकाल ली है
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्ट वायरल किए जाने वाले व्हाट्स एप ग्रुप के किसी भी सदस्य ने पुलिस को मामले की लिखित तहरीर नहीं दी है। मामला प्रधानमंत्री से जुड़ा होने के कारण पुलिस पोस्ट वायरल करने वाले युवक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है। साथ ही पुलिस का खुफिया तंत्र भी मामले से जुड़े अन्य लोगों की तस्दीक में जुट गया है। 

प्रधानमंत्री का आपत्तिजनक पोस्ट बनाकर उसे व्हाट्स एप ग्रुप पर वायरल करने की मौखिक सूचना मिली थी। मामले में किसी ने भी लिखित तहरीर नहीं सौंपी है।

मामला संवेदनशील होने के कारण पोस्ट वायरल करने वाले व्यक्ति को चिन्हित कर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही खुफिया विभाग को मामले से जुड़े अन्य लोगों की तस्दीक करने के निर्देश भी दिए गए हैं। 
- डॉ. सदानंद दाते, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें