फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की डांट से नाराज बेटे ने लगाई फांसी

Wed, 24 Jul 2013 12:19 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता की डांट से नाराज होकर एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


दोपहर को अपने कमरे में लगाई फांसी
एसओ नेहरू कॉलोनी अबुल कलाम ने बताया कि मोथरोवाला निवासी अमित गैरोला (28) पुत्र सुरेश चंद्र गैरोला की क्षेत्र में परचून की दुकान है। साथ ही मोथरोवाला में खेती भी है। सोमवार सुबह अमित के पिता ने खेत में पानी छोड़ने को कहा, लेकिन किसी कारणवश अमित खेत पर नहीं गया। इससे नाराज होकर पिता ने उसे डांट दिया। इसके बाद अमित भी पिता से नाराज हो गया। वह दोपहर को अपने कमरे में गया और फांसी लगा ली।

कुछ देर बात उसकी पत्नी कमरे में गई तो उसके पांव के नीचे से जमीन खिसक गई। परिजनों ने अमित को नीचे उतारा और अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत के बाद घर में सभी सदमे में आ गए। युवक का डेढ़ साल का बेटा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें