फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में बुआ के घर से युवती लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

बुआ के घर आई हरिद्वार निवासी एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने युवती के अपहरण की आशंका जताई है। पुलिस ने फिलहाल गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हरिद्वार के भीमगोड़ा निवासी युवती बृहस्पतिवार को रुड़की के एक गांव में अपनी बुआ के घर आई थी। इसी दौरान शुक्रवार को वह बुआ के घर से संदिग्ध परिस्थितियों में बुआ के घर से लापता हो गई। बुआ ने युवती के लापता होने की जानकारी उसके पिता को दी तो वे आननफानन में रुड़की पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही युवती की आसपास और रिश्तेदारी में तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद परिजन रविवार को रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे और भीमगोड़ा निवासी दो युवकों पर अपहरण करने की आशंका जताई। साथ ही बताया कि दोनों उसे झारखंड के धनबाद ले गए हैं। एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि युवती की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। जिस युवक पर आरोप लगाया है उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें