फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'स्कूल में जो हुआ, बर्दाश्त नहीं... मैं मौत को गले लगा रही हूं'

Thu, 10 Mar 2016 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्कूल में हुई घटना मुझे बर्दाश्त नहीं...मैं मौत को गले लगा रही हूं...सुसाइड नोट में यह शब्द लिखकर आठवीं कक्षा की छात्रा ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर ग्राम जोगीयाणा, अठूरवाला विस्थापित क्षेत्र में आटा चक्की चलाने वाले वीरपाल के घर उस वक्त कोहराम मच गया, जब एक पब्लिक स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 वर्षीय बेटी निकिता का शव कमरे में लोहे की कुंडी से नायलोन की रस्सी के सहारे झूलता मिला।

कमरे से मिला सुसाइड नोट
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि निकिता सुबह करीब 11.30 बजे स्कूल से आई थी। दोपहर एक बजे खाना खाने के बाद वह कमरे में चली गई। चार बजे तक कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजन उसे देखने कमरे में गए। कमरे का दृश्य देखकर होश फाख्ता हो गए।
विज्ञापन


जौलीग्रांट चौकी इंचार्ज रामनरेश शर्मा ने बताया कि छानबीन करने पर कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लड़की ने स्कूल में हुई किसी घटना का जिक्र किया है। जांच पड़ताल के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। छात्रा के आत्मघाती कदम उठाने से परिजन सकते में हैं। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर पर माता पिता और भाई अपने कमरे में थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें