फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी चेक जमा कर सरकारी धन निकालने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी चेक जमा कर सरकारी धन निकालने की कोशिश
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। फर्जी चेक जमा कर सरकारी धन निकालने के प्रयास का एक मामला सामने आया है। लोक निर्माण विभाग से जुड़े मामले में विभागीय अधिकारी की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 10 अगस्त को उत्तरकाशी कोतवाली में विश्व बैंक, खंड लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रमेश चंद ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें बताया गया था कि खंड परियोजना का खाता भारतीय स्टेट बैंक की देहरादून सचिवालय शाखा में है। आरोप है कि इस खाते में विभिन्न जगहों से नकली चेक जमा करने की सूचना मिली है। इसमें मुख्य रूप से फरीदुल गहती कटिया असम, कृष्ण गोपाल गोशाला देवगढ़, श्याम सुंदर अग्रवाल, महेंद्रगढ़, मणिपुर, जामिया मिस्वाहल उलूम ट्रस्ट मणिपुर आदि शामिल हैं। नकली चेक के जरिये धनराशि निकालने का प्रयास किया गया है। अगर इन चेकों पर गहनता से ध्यान न दिया जाता तो नकली चेकों का भुगतान होने पर राजकीय धन का दुरुपयोग हो सकता था। इस मामले में उत्तरकाशी कोतवाली में जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी। मामला देहरादून से जुड़ा था तो उत्तरकाशी से यह मुकदमा देहरादून कोतवाली स्थानांतरित किया गया है। एसएसआई अशोक राठौर ने बताया कि मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें