फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ट और ढिल्लो की देखरेख में होंगे भाजपा के आगामी कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी की महानगर इकाई की बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इनमें सभी कार्यक्रमों के लिए सीताराम भट्ट को प्रमुख और राजेंद्र सिंह ढिल्लो को सह प्रमुख बनाया गया। इन्हीं पदाधिकारियों की देखरेख में ही आगामी समस्त कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित बैठक में महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश विश्व की अग्रणी पंक्ति में आकर खड़ा हो गया है। आदिकाल में देश विश्व गुरू था, लेकिन अब वर्तमान में भी विश्व गुरू बनने के पथ पर अग्रसर है। चार साल के कार्यकाल में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को एक सशक्त देश बना दिया है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों पार्टी और सरकार के आगामी कार्यक्रमों के लिए प्रमुख और सह प्रमुख बनाकर तैयारी शुरू कर दी गई है। आगामी दो जून को स्वच्छता अभियान का प्रमुख हरीश डोरा और बबीता सहोत्रा को बनाया गया है। ये दोनों वार्डश: स्वच्छता अभियान की सूचि तैयार करेंगे। इसे अलावा चार और पांच जून को वरिष्ठ नागरिकों से संपर्क माणिक निधि उपलब्धियों पर वार्ता सूचि तैयार की जाएगी। छह और सात जून को लाभार्थी सम्मेलन के आयोजक संयोजक विधायक व मंडल अध्यक्ष बनाए गए प्रभारी विधानसभा वार हरीश डोरा, आरएस परिहार, अमिता सिंह रतन सिंह चौहान, रणजीत भंडारी, सीताराम भट्ट और अशोक राज पंवार को बनाया गया है। यह कार्यक्रम विधानसभावार होंगे। बैठक में विधायक विनोद चमोली, खजानदास, उमेश शर्मा काउ, प्रदेश संगठन महामंत्री नरेश बंसल, मंत्री सुनिल उनियाल गामा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें