फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वाहन चोर दबोचे, सात दोपहिया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

पटेलनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर सात दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। इसके अलावा आरोपियों ने कई चोरियों में संलिप्तता की बात कबूली है।
विज्ञापन

पटेलनगर पुलिस के अनुसार मुखबिर का सूचना पर शनिवार को बाजार चौकी प्रभारी नरोत्तम बिष्ट के नेतृत्व में ब्राह्मणवाला चौक हरिद्वार बाईपास रोड पर घेराबंदी की गई। इस दौरान बाइक और स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोक कर पूछताछ की गई। इस पर दोनों वाहन संबंधी कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सके। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने पटेलनगर क्षेत्र से स्कूटी और पलटन बाजार से बाइक चोरी करने की बात कबूल की। इसके बाद दोनों की निशानदेही पर चोरी के पांच अन्य दोपहिया वाहन बरामद किए। वाहन हरिद्वार बाईपास रोड स्थित नगर निगम डंपिंग जोन के पास पुराने खंडहर में छुपा कर रखे थे। ये दोपहिया वाहन नेहरू कॉलोनी, प्रेमनगर, शिमला बाईपास, पटेलनगर और डालनवाला क्षेत्र से चोरी किए जाने की जानकारी सामने आई है। आरोपियों की पहचान कासनमपुर, सहारनपुर निवासी आसिफ और मोहिद्दीनपुर मिर्जापुर निवासी तैयब के रूप में हुई है। पटेलनगर प्रभारी सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि दोनों के खिलाफ पहले भी वाहन चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें