फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तड़के पांच से रात 11 बजे तक शहर में नो एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

शहर में अब तड़के पांच से लेकर देर रात 11 बजे तक भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने हादसों के मद्देनजर सुबह और शाम नो एंट्री के समय में तीन घंटे की बढ़ोतरी की है। शहर के बाहरी इलाकों में सोमवार को यातायात पुलिस ने नो एंट्री से संबंधित नए समय के बोर्ड भी लगा दिए हैं।
विज्ञापन

शहर में अब तक सुबह सात से लेकर रात 10 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध था। शहर में हाल में अधिकांश हादसे भारी वाहनों से हुए। इसी के मद्देनजर अधीनस्थ अधिकारियों से राय मशविरा के बाद एसएसपी ने नो एंट्री की समयावधि बढ़ाने का निर्णय लिया। एसएसपी ने बताया कि शहर के अंदर अब तड़के पांच से लेकर देर रात 11 बजे भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। थाना प्रभारियों को सख्ती से नो एंट्री का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा सोमवार को कारगी चौक, निरंजनपुर मंडी, मसूरी डायवर्जन और बल्लीवाला चौक पर नो एंट्री के नए समय के बोर्ड भी लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें