फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंक के खिलाफ बंद, चौराहों व बाजारों में जले पाकिस्तान के पुतले

विज्ञापन
पाकिस्तान को पुतला फूंकते लोग
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। पुलवामा में जवानों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में शनिवार को दून के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरे दिन बंद रखे गए। हमले से गुस्साए लोगों ने जगह-जगह आतंकवादियों और पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। चौराहों और बाजारों में पाकिस्तान के पुतले फूंके गए। इस दौरान कई मार्गों पर जाम की स्थिति भी बनी, लेकिन लोगों के सहयोग से पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया।
शनिवार को इस बंद में आम जनता ने भी व्यापारियों का सहयोग किया। पलटन बाजार, धामावाला बाजार, मोती बाजार आदि बड़े बाजारों के साथ-साथ गली मोहल्लों में भी लोगों ने दुकानें बंद रखीं। बड़े-बड़े मॉल, मार्ट के साथ ही कार शोरूम आदि के बाहर भी बंद की तख्तियां लटकी मिली। पेट्रोल पंप दोपहर दो बजे तक बंद रहे। जबकि, अन्य सभी प्रतिष्ठान शनिवार शाम तक बंद रखे गए। इस दौरान शहर में जगह-जगह पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के साथ जुलूस निकाले गए। साथ ही सरकार से मांग की गई कि वह पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दे। जुलूस प्रदर्शन में लोगों के चेहरों पर पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा साफ झलक रहा था। घंटाघर, सहारनपुर चौक, दिलाराम बाजार, पटेलनगर मंडी, प्रेमनगर आदि क्षेत्र जुलूस प्रदर्शन के केंद्र रहे।
विज्ञापन

घंटाघर पर एक बड़े जुलूस के दौरान दोपहर करीब 12 बजे आसपास के क्षेत्र में जाम की स्थिति बनी। इस पर पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे और पुलिस अधीक्षक यातायात प्रकाश चंद आर्य ने खुद सड़क पर खड़े होकर मोर्चा संभाला। यातायात पुलिसकर्मियों के साथ-साथ थानों की पुलिस भी जाम की स्थिति से निपटने के लिए शहर में तैनात की गई थी। पूरा शहर चार जोन और 11 सेक्टरों में बांटा गया था। जाम की स्थिति पर काबू पाने के लिए आम जनता भी पुलिस के साथ खड़ी दिखाई दी।

कड़वाहट भूलकर देश के साथ खड़े हुए
जुलूस प्रदर्शन में कुछ ऐसे लोग भी शामिल हुए जो एक-दूसरे के मुखर रहने वाले संगठनों से ताल्लुक रखते हैं। विभिन्न पार्टियों और दलों के लोग एक मंच पर आकर देश के साथ खड़े नजर आए। किसी को न सरकार से शिकायत थी और न उसकी मंशा से। सभी एक स्वर में सिर्फ पाकिस्तान पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


बाजारों में दी शहीदों को श्रद्धांजलि
व्यापारियों ने जगह-जगह शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए। सहारनपुर चौक, झंडा बाजार, पलटन बाजार, हनुमान चौक, जीएमएस रोड, राजपुर रोड पर कई जगह शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें