ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। शुक्रवार दोपहर दो बजे के बाद आप कहीं जाना चाहते हैं तो उससे पहले रूट चार्ट देख लें। आज गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर इस अवधि में नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कई वाहनों के मार्ग परिवर्तित कर दिए हैं। शोभायात्रा करनपुर गुरुद्वारे से शुरू होकर आढ़त बाजार तक जाएगी। इस दौरान किसी को परेशानी न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन ने वैकल्पिक मार्गों की भी व्यवस्था की है। दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक मार्ग परिवर्तित रहेंगे।
ये रहेगा यातायात प्लान
>> नगर कीर्तन शोभायात्रा का अगला हिस्सा सर्वे चौक पहुंचने से पहले यूकेलिप्टिस चौक, सर्वे चौक, बेनी बाजार की ओर जाने वाले समस्त यातायात को घंटाघर की तरफ भेजा जाएगा।
>> सहस्रधारा क्रॉसिंग से सर्वे चौक की ओर आने वाले यातायात को कर्जन रोड तिराहे से म्यूनिसिपल रोड की ओर भेजा जाएगा। साथ ही कनक चौक से कोई भी वाहन रोजगार तिराहे, सर्वे चौक की तरफ नहीं भेजा जाएगा।
>> शोभायात्रा का पिछला हिस्सा सर्वे चौक पार करने की दशा में यूकेेलिप्टिस चौक व कर्जन रोड तिराहे से यातायात को सामान्य कर दिया जाएगा।
>> शोभायात्रा का अगला हिस्सा कनक चौक पहुंचने से पहले लैंसडाउन चौक, ओरिएंट चौक और पैसेफिक तिराहे से कोई भी वाहन कनक चौक की ओर नहीं भेजा जाएगा।
>> शोभायात्रा का अगला हिस्सा ओरिएंट चौक की ओर पहुंचने से पहले यूूकेलिप्टिस चौक से सभी यातायात को बेनी बाजार, सर्वे चौक की तरफ भेजा जाएगा और कोई भी वाहन ओरिएंट चौक की ओर नहीं जाएगा।
>> शोभायात्रा का अगला हिस्सा घंटाघर पहुंचने से पहले चकराता रोड से आने वाले सभी यातायात को राजपुर रोड की ओर भेजा जाएगा और दर्शनलाल चौक से घंटाघर की ओर आने वाले समस्त यातायात को लैंसडाउन चौक की ओर भेजा जाएगा।
>> शोभायात्रा का पिछला हिस्सा पलटन बाजार में पूर्ण रूप से प्रवेश करने की दशा में सभी डायवर्ट प्वाइंट से यातायात को सामान्य कर दिया जाएगा।
>> शोभायात्रा का अगला हिस्सा दर्शनी गेट में पहुंचने से पहले सहारनपुर चौक से आने वाले सभी यातायात को श्मशान घाट तिराहे पर बैरियर लगाकर विपरीत दिशा में लक्खीबाग चौकी की ओर लक्खीबाग चौकी के सामने वाले कट को खोलकर प्रिंस चौक की ओर भेजा जाएगा।
>> शोभायात्रा दर्शनी गेट लक्खीबाग से आढ़त बाजार गुरुद्वारा तक विपरीत दिशा में प्रस्थान करेगी। उस वक्त परिस्थिति के अनुसार यातायात को रोक रोककर चलाया जाएगा।
विक्रम-ऑटो, मैजिक यहां से होंगे डायवर्ट
>> एक नंबर विक्रम ग्रेट वैल्यू से कैनाल रोड की तरफ भेजे जाएंगे।
>> हाथीबड़ कला से ओरिएंट चौक की ओर जाने वाले विक्रमों को सर्वे ऑफ इंडिया से वापस किया जाएगा।
>> प्रेमनगर बल्लुपुर चौक से घंटाघर की ओर आने वाले विक्रमों को बिंदाल से वापस किया जाएगा।
>> पांच नंबर विक्रम को माता वाला बाग से वापस किया जाएगा।
>> आठ नंबर विक्रमों को सहारनपुर चौक से वापस किया जाएगा।
>> तीन नंबर विक्रमों को दून चौक से एमकेपी होते हुए वापस भेजा जाएगा।
सिटी बसों के लिए यह रहेगी व्यवस्था
>> राजपुर-क्लेमेंटटाउन की सिटी बसें पटेलनगर मंडी से कमला पैलेस, जीएमएस रोड होते हुए बल्लुपुर की तरफ जाएंगी।
>> सीमाद्वार-नालापानी रूट की बसों को बल्लीवाला से बल्लुपुर होते हुए भेजा जाएगा।
>> जौलीग्रांट-केदारपुरम की सिटी बसें सीएमआई से एमकेपी-बुद्धा चौक की तरफ भेजी जाएंगी।