फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार से रंगदारी मांगने वालों के बारे में नहीं लगा कोई सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगदारी मांगने वालों का नहीं लगा कोई सुराग
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
कारोबारी से रंगदारी मांगे जाने के मामले में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की पहचान को घर के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए हैं ताकि संदिग्धों की पहचान कर सके।
पटेलनगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनेश शर्मा सर्वे ऑफ इंडिया से सुपरवाइजर पद से रिटायर हैं। वे वर्तमान में सेवला कलां में अपने परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार सुबह वे किसी काम से बाहर गए हुए थे। शाम को जब वे वापस लौटे तो उनके दरवाजे पर एक पत्र पड़ा था। इस पत्र में दिनेश से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। न देने और पुलिस को सूचना देने पर उनके परिवार को खतरे की बात भी लिखी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि पत्र को मकान के पिछले हिस्से से अंदर फेंका गया था। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। इस मामले में आसपास के लोगों पर भी निगाह रखी जा रही है। वहीं दिनेश कुमार ने अपने मकान के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगवा दिए हैं, ताकि संदिग्धों की पहचान हो सके। पत्र में उनका मोबाइल नंबर भी लिखने की बात कही गई थी। इसलिए उन्होंने नंबर भी दीवार पर लिख दिया है। परिवार को पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें