फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के खाते से उड़ाए 50 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला /देहरादून।
विज्ञापन

महिला की मदद करने के बहाने एक जालसाज ने एटीएम कार्ड बदलकर करीब 50 हजार रुपये उड़ा लिए। मोबाइल पर रुपये निकलने का एसएमएस देखने के बाद महिला ने प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

प्रेमनगर थानाध्यक्ष मुकेश त्यागी ने बताया कि रेखा चौधरी पत्नी दिनेश चौधरी निवासी जमनपुर सेलाकुई प्रेमनगर 24 अप्रैल को एचडीएफसी एटीएम से रुपये निकालने गई थीं। उन्होंने जब एटीएम कार्ड मशीन में लगाया तो स्क्रीन प्लेन हो गई। इस बीच पीछे से एटीएम बूथ में घुसे एक व्यक्ति ने रेखा की मदद की बात कहते हुए एटीएम कार्ड ले लिया। व्यक्ति ने रेखा को एक हजार रुपये निकालकर दे दिए। इसके बाद व्यक्ति ने रेखा को दूसरा एटीएम कार्ड थमा दिया। एटीएम कार्ड की हेराफेरी से अंजान रेखा घर लौट गईं। रेखा के अनुसार अगले दिन 25 अप्रैल को उनके मोबाइल पर खाते से 49500 रुपये निकलने का संदेश आया। इसके बाद रेखा चौधरी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें