फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ते साइबर क्राइम के प्रति सचेत रहे पुलिस:डीजीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला /देहरादून।
विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक अनिल के रतूड़ी ने शनिवार को पुलिस मुख्यालय के सभागार में प्रदेश के सभी जिला पुलिस कप्तनों के साथ वीडियो कांफ्रेंस की। इस दौरान पुलिस महानिदेशक ने साइबर क्राइम के मामलों को गंभीरता से लेने और उनकी गहनता से जांच के निर्देश दिए। इसके अलावा पूर्व में दर्ज मुकदमों की जांच जल्द पूरी करने को कहा। वीडियो कांफ्रेंस में साइबर एक्सपर्ट और लीगल एक्सपर्ट भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंस के दौरान पुलिस महानिदेशक ने कहा कि वर्तमान में समाज डिजिटलाइजेशन की ओर बढ़ रहा है। यह समाज के लिए अच्छा भी है और कुछ हद तक इसके नुकसान भी बहुत हो रहे हैं। साइबर क्राइम के जरिये लोगों को न सिर्फ आर्थिक हानि पहुंचाई जा रही है। बल्कि समाज में वैमनस्य भी फैलाया जा रहा है। इसकी शिकार भोली भाली जनता हो रही है। ऐसे में सोशल साइट पर पूरी निगाह बनाए रखेें। साइबर लॉ लीगल एक्सपर्ट ने पुलिस कप्तानोें को आईटी एक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही आईटी एक्ट का अनावश्यक उपयोग भी न करने की सलाह दी गई। इसके अलावा साइबर मामलों में साक्ष्यों को एकत्रित करने, जार्चशीट को मजबूत बनाने आदि की जानकारी दी गई। साइबर एक्सपर्ट सचिन डागिया ने साइबर क्राइम से संबंधित जानकारियां दीं। वीडियो कांफ्रेंस में अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक रामसिंह मीना, पुलिस महानिरीक्षक वी. विनय कुमार आदि वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें