फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिगरेट के पैसों को लेकर भिड़े युवक, लात-घूंसे चले

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो /अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

सिगरेट के पैसों को लेकर छह युवक आपस में भिड़ गए। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। राजपुर पुलिस ने सभी का शांतिभंग में चालान कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई।
विज्ञापन

राजपुर पुलिस के अनुसार, सोमवार रात मसूरी रोड स्थित हंगरी रेस्टोरेंट, मैगी प्वाइंट में सिगरेट के पैसों को लेकर कुछ युवकों के बीच झगड़ा हो गया था। दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। सूचना मिलने दोनों पक्षों को शांत कराया गया और सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। युवकों की पहचान कोतवाली निवासी गौरव, लोल्टी चमोली निवासी भरत चंद व खुशाल सिंह और रायपुर निवासी अमित कन्नौजिया, पौड़ी निवासी संजू कुमार व रायपुर निवासी सूरज सिंह पंवार के रूप में हुई। एसओ राजपुर अरविंद सिंह ने बताया कि मंगलवार को सभी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें