फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: शंखधर के हरिद्वार के आवास पर भी नोटिस चस्पा

Tue, 16 Apr 2019 08:33 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

छात्रवृत्ति घोटाले के मामले में एसआईटी ने सोमवार को पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुराग शंखधर के हरिद्वार स्थित आवास पर भी नोटिस चस्पा कर दिया है। इससे पहले देहरादून के आवास पर नोटिस चस्पा हुआ था। शंखधर घोटाले से जुड़े सवालों का जवाब देने एसआईटी के सामने नहीं आ रहे हैं, जबकि तीनों सहायक समाज अधिकारी अपने बयान दर्ज करा चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक शंखधर 20 अप्रैल तक अवकाश पर बताए गए हैं।

विज्ञापन


छात्रवृत्ति घोटाले में हरिद्वार के पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुराग शंखधर की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। कई शिक्षण संस्थानों के संचालकाें पर कार्रवाई के बाद एसआईटी ने तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुराग शंखधर और तीन सहायक समाज कल्याण अधिकारियाें को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था। शंखधर को छोड़कर अन्य अधिकारी बयान दर्ज करा चुके हैं। शंखधर एसआईटी के सामने आने के बजाय अपनी गिरफ्तारी पर स्टे लेने हाईकोर्ट पहुंच गए। हालांकि शंखधर की याचिका विचाराधीन है, उस पर अभी कोई फैसला नहीं हो सका है। एसआईटी ने दो दिन पहले अनुराग शंखधर के देहरादून में अजबपुर खुर्द आवास पर नोटिस चस्पा किया था।

एसआईटी ने सोमवार को हरिद्वार स्थित विष्णु गार्डन स्थित आवास पर एक और नोटिस चस्पा किया है, जिसमें शंखधर को बयान दर्ज कराने को एसआईटी आफिस बुलाया गया है। एसआईटी सूत्रों के मुताबिक पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी के बयान दर्ज न होने के कारण जांच आगे नहीं बढ़ पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें