फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, सड़क किनारे मिला शव

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। दाढ़ी बनवाने को कहकर घर से निकले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव पटेलनगर क्षेत्र में सड़क किनारे पड़ा मिला। परिजनों के अनुसार युवक पहले से बीमार था, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। जबकि, पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद वास्तविक स्थिति का पता चल पाएगा।
विज्ञापन

पटेलनगर पुलिस के अनुसार बाजार चौकी क्षेत्र में एक युवक बेहोश पड़ा हुआ था। उसके मुंह से झाग निकल रही थी। उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां, चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस आसपास के लोगों से उसकी शिनाख्त करवा रही थी उसी बीच युवक के भतीजे हरीश आनंद ने उसकी शिनाख्त मनीष आनंद (निवासी लक्खीबाग) के रूप में की। हरीश आनंद ने बताया कि चाचा मनीष काफी दिन से बीमार थे। चिकित्सकों ने उन्हें शराब छोड़ने को कहा था। शनिवार दोपहर मनीष उनके घर पहुंचे और स्कूटर व 14 हजार रुपये देकर जाने लगे। उस वक्त उन्होंने डिग्गी से एक शीशी निकाली थी, जिसे देखकर उसके भाई संदीप आनंद ने उसे रोक लिया और शीशी छीन ली। शीशी जहर की बताई जा रही है। कुछ देर बाद मनीष ने अपने भाई से कहा कि वह दाढ़ी बनवाने के लिए जा रहा है। अनहोनी की आशंका के चलते संदीप ने उसके साथ अपना बेटा हरीश भी भेज दिया, लेकिन, मनीष, हरीश को चकमा देकर न जाने कहां निकल गए। उसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। रविवार को उसका शव बाजार चौकी क्षेत्र में मिला। इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि युवक की मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चल पाएगा। फिलहाल पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें