फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ मेले में ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ मेले में लाई जा रही अंग्रेजी शराब पकड़ी
विज्ञापन


आबकारी विभाग की टीम ने की कार्रवाई, 30 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। डस्टर कार से अवैध शराब की सप्लाई करने आए तस्कर को आबकारी विभाग ने चेकिंग के दौरान दबोच लिया। कार से हरियाणा निर्मित शराब की 30 पेटियां बरामद हुई हैं। आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि यह शराब कांवड़ मेले में ऋषिकेश क्षेत्र में सप्लाई की जानी थी।
आबकारी विभाग को लंबे समय से अवैध शराब सप्लाई होने की सूचना मिल रही थी। इसी क्रम में बुधवार को विभागीय निरीक्षक संजय रावत के नेतृत्व में एक टीम चंद्रबनी चौक के पास चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक डस्टर कार के चालक ने चेकिंग देखकर पास की कॉलोनियों से भागने का प्रयास किया, लेकिन कॉलोनी की गली आगे से बंद होने के कारण कार रोकनी पड़ी। इसके बाद कार चालक मकानों की छतों से होकर भागने लगा, लेकिन टीम ने दौड़ाकर उसे दबोच लिया। उसका एक साथी भागने में सफल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की पहचान सुधीर निवासी हरियाणा के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि अंबाला और हरियाणा के अन्य शहरों से सस्ते दामों पर शराब खरीदकर वह ऋषिकेश क्षेत्र में बेचने जा रहा था। जिला आबकारी अधिकारी मनोज कुमार उपाध्याय ने बताया कि कांवड़ मेले के दौरान शराब तस्करी पर विशेष नजर रखी जा रही है। कुछ दिन पहले भी टीम ने एक कार से 15 पेटी अंग्रेेजी शराब बरामद की थी। टीम में निरीक्षक सुजात हसन, कांस्टेबल धर्मपाल, दिनेश, सुरेंद्र शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें