फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के लिए पुलिस अभी से जुट गई है। सोमवार को एसपी सिटी प्रदीप कुमार राय ने शहर के कई इलाकों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड के साथ मिलकर चेकिंग की। रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी पर संदिग्धों पर नजर रख कई लोगों से पूछताछ भी की गई। सीमा क्षेत्रों पर सघन चेकिंग के साथ रात्रि में गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस से दो दिन पहले शहर और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इसके लिए केंद्रीय संस्थानों आईएमए, ओएनजीसी, डील आदि जगहों पर पुलिस के साथ साथ सैन्यकर्मियों को भी तैनात किया गया है। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने आशारोड़ी, विकासनगर रूट, हिमाचल बॉर्डर क्षेत्रों में विशेष चेकिंग के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा होटलों और गेस्ट हाउस आदि में विजिटर्स रजिस्टर भी चेक किए जा रहे हैं। सभी होटल मालिकों को भी इस संबंध में कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। नदियों के किनारे झुग्गी बस्तियों में संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। इस दौरान शहर में शराब और मादक पदार्थों की तस्करी पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। रात में रेलवे स्टेशन पर एसपी सिटी प्रदीप कुमार राय के नेतृत्व में बम स्क्वायड के साथ मिलकर पुलिस ने चेकिंग की। एसएसपी के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस तक बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सादे कपड़ों में भी पुलिस तैनात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें