फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने पहुंचे परिजन भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

पति और पत्नी के बीच चल रहे झगड़े को सुलझाने पहुंचे परिजन आपस में ही भिड़ गए। दोनों पक्षों में देर रात तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद पत्नी के परिजनों ने तहरीर देकर युवक और उसके परिवार पर दहेज मांगने और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
पटेलनगर पुलिस के अनुसार, युवक और युवती की करीब दो माह पहले शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी में आए दिन झगड़ा हो रहा था। विवाद बढ़ने पर करीब पांच दिन पहले युवती अपने घर चली गई। मंगलवार को युवक उसे लेने पहुंचा, जहां फिर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद रात को दोनों पक्ष पटेलनगर पुलिस चौकी पहुंच गए। यहां पुलिस ने पति और पत्नी को समझाया तो वे साथ रहने पर सहमत हो गए। लेकिन युवक के पिता ने कहा कि पति-पत्नी आए दिन झगड़ा करते हैं। इसलिए दोनों को घर में नहीं रखेंगे। दोनों किराये पर मकान लेकर कहीं और रहें। यह सुनते ही युवती के परिजन भड़क उठे। उन्होंने कहा कि युवती की शादी उन्होंने जिस घर में की है, उनकी बेटी वहीं रहेगी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक विवाद होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में युवती के परिजनों ने युवक और उसके परिवार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। चौकी प्रभारी नरोत्तम बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच और अन्य औपचारिकता के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें