फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम का संदेश लाया मरियम का लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम का संदेश लाया मरियम का लाल
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर।
रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाते गिरजाघर। मोमबत्ती जलाकर आराधना करते लोग। लाल-सफेद लबादों में बच्चों को उपहार बांटते सेंटा क्लॉज और वातावरण में गूंजता जन्मा ओ जन्मा जग में मरियम का लाल जन्मा, हम चरवाहे नाचे झूमके, आया यीशु जग में तू पापियों को बचाने को, यीशु आया चरनी में, जन्मा जग में मरियम का कैरल्स। यह नजारा था सोमवार को पछवादून के गिरजाघरों का। जहां सुबह से ही भीड़ उमड़ना शुरू हो गई। लोगों को बाइबिल के संदेश सुनाए गए।
विकासनगर, चकराता, बड़ा रामपुर स्थित चर्चों में सुबह से ही विशेष प्रार्थना सभाएं की गईं। वेदी सेवकों ने धूपदान कराया। मदर मरियम से दुआएं मांगीं। लोगों ने घरों में भी केक काटकर खुशियां मनाई। जगह-जगह क्रिसमस ट्री भी सजाए गए। दिनभर चर्च में प्रार्थना का दौर जारी रहा।
विज्ञापन

एसबी इंस्पायर फाउंडेशन की ओर से भाटोंवाली भाऊवाला में क्रिसमस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। ग्लोरी ऑफ गॉड चर्च के पास्टर धर्मवीर ने प्रभु यीशु के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर अमर सिंह कश्यप, राजेश कुमार, सत्येंद्र आदि मौजूद रहे। उधर, वारियर गर्ल्स ने बाड़वाला स्थित बस्ती में रहने वाले बच्चों ने क्रिसमस मनाया। उन्होंने बच्चों को उपहार और टाफियां भी बांटी। इस मौके पर रेहाना सिद्दीकी, प्रीति सैनी, मोहसिन, नेहा चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

झांकियां रही आकर्षण का केंद्र
क्रिसमस के पर्व पर ईसाई समुदाय के लोगों ने नगर में शोभायात्रा निकाली। मरियम और प्रभु यीशु के जन्म पर आधारित झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। सेंटा क्लॉज ने बच्चों को गिफ्ट भी बांटे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें