फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएमओ ने दी एक फौजी के खिलाफ तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सीएमओ ने दी एक फौजी के खिलाफ तहरीर
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी वाईएस थपलियाल ने नियुक्तियों में गड़बड़ी का आरोप लगाने वालों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पूर्व सीएमओ ने एक फौजी को आरोपी बनाया है। हालांकि, बुधवार देर रात तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका। वहीं पुलिस मामले में जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन

बता दें, बीते दिनों पूर्व सीएमओ डॉ. वाईएस थपलियाल पर कुछ लोगों ने नियुक्तियों के लिए पैसे लेने का आरोप लगाया था। इस मामले में उच्च अधिकारियों, डीएम व एसएसपी से शिकायत की गई थी। वहीं डॉ. थपलियाल का कहना था कि उनके खिलाफ साजिश की जा रही है। ऐसे में डॉ. थपलियाल ने बुधवार को कोतवाली में एक फौजी समेत कुछ लोगों को आरोपी बनाते हुए तहरीर दी है। तहरीर के अनुसार बीते आठ अगस्त को दून मेडिकल कॉलेज में नियुक्तियों के संबंध में कुछ महिलाएं व पुरुष मेरे (डॉ. थपलियाल) पास आए थे। इस दौरान लोगों ने घेराव किया और अपशब्द कहे। इसके बाद नौ अगस्त को नियुक्ति में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने ऑपरेशन थिएटर में अभद्रता की। इसके बाद से व्हाट्सएप और फोन पर लगातार अनर्गल मैसेज आ रहे हैं। जांच कराने पर फोन नंबर जोशीमठ में तैनात किसी सैन्यकर्मी का निकला है। बातचीत में सैन्यकर्मी ने अपने भाई के संबंध में बातें बताई हैं। बातचीत के दौरान सैन्यकर्मी ने दून अस्पताल के किसी स्टाफ को पैसे देने की बात कही है। कथित स्टाफ का नंबर मांगने पर फौजी ने नहीं दिया। इसी आधार पर डॉ. थपलियाल ने सैन्यकर्मी के खिलाफ शिकायत की है। इंस्पेक्टर बीबीडी जुयाल ने बताया कि प्रकरण में अभी जांच हो रही है। जांच में जरूरी तथ्य आने के बाद ही विधि कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें