फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो गला दबाकर की गई थी शिक्षक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

अपनी कार में शनिवार को मृत पाए गए शिक्षक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने के संकेत मिले हैं। पुलिस ने शिक्षक के भाई की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही उनकी कार का रूट भी देखा जा रहा है। इसके अलावा शिक्षक के पारिवारिक मित्रों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि हो सकता है किसी रंजिश के चलते शिक्षक की हत्या की गई हो।
शनिवार को परिस्थितिजन्य साक्ष्य भी शिक्षक के साथ किसी अनहोनी की ओर इशारा कर रहे थे। जिस कार में शिक्षक का शव मिला था उसके पीछे की सीट पर शराब की बोतल का कवर मिला था। साथ ही कुछ खाने-पीने की चीजें भी डैशबोर्ड पर रखी थीं। इससे आशंका जताई जा रही थी कि शिक्षक अकेले नहीं बल्कि किसी और के साथ कार में मौजूद थे। हालांकि, शाम तक इन सवालों की पुष्टि नहीं हो पाई थी, लेकिन रविवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुख्ता तौर पर हत्या की ओर इशारा कर रही है। सीओ डालनवाला जया बलूनी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शिक्षक की गला दबाकर हत्या करना दर्शाया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शिक्षक किशोर सिंह चौहान के भाई आनंद सिंह चौहान की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ ने बताया कि अभी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार का रूट देखा जा रहा है। रायपुर आने के लिए चूना भट्टा रूट और जोगीवाला रूट के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। पास की एक वाइन शॉप पर कार खड़ी दिख रही है, लेकिन यह कहना मुश्किल है कि वही कार है या कोई और। इसके अलावा यदि किसी की उनसे रंजिश है तो इसके लिए रिश्तेदारों और उनके मित्रों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि, उनके भाई का कहना है कि किशोर की किसी से रंजिश नहीं थी।
विज्ञापन

--
रिंग रोड के किनारे मिली थी कार
शनिवार को रायपुर क्षेत्र में रिंग रोड के किनारे आराघर क्षेत्र निवासी शिक्षक किशोर सिंह चौहान का शव उनकी वैगन-आर कार में मिला था। पुलिस के अनुसार, शिक्षक शुक्रवार शाम नाराज होकर घर से निकले थे। इसकी परिजनों ने थाने को सूचना दी थी। पुलिस तलाश ही कर रही थी कि शनिवार सुबह रिंग रोड पर उनकी कार में लाश मिली। पहले पुलिस उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक मान रही थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें