फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुप्ता बंधुओं ने आयकर से मांगा एक माह, मिली दस दिन की मोहलत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

आयकर जांच के घेरे में फंसे दक्षिण अफ्रीका के व्यवसायी गुप्ता बंधुओं को विभाग ने दस दिन की मोहलत और दे दी है। गुप्ता बंधुओं को शुक्रवार को आयकर विभाग के सामने पेश होना था, लेकिन उन्होंने अपने चार्टर्ड अकाउंटेंट भेज दिए। चार्टर्ड अकाउंटेंट ने पावर ऑफ अटार्नी जमा कराते हुए एक माह की मोहलत मांगी। फिलहाल आयकर विभाग ने गुप्ता बंधुओं को दस दिन का समय और दे दिया है।
दक्षिण अफ्रीका की राजनीति में भूचाल लाने वाले अतुल गुप्ता, अजय गुप्ता और राजेश गुप्ता (गुप्ता बंधु) के सहारनपुर और देहरादून स्थित आवास पर आयकर विभाग ने बीते सप्ताह छापा मारा था। करीब 80 घंटे की छापेमारी के बाद तमाम दस्तावेज जब्त किए गए थे। चूंकि छापेमारी के दौरान गुप्ता बंधु आयकर विभाग के सामने नहीं आए थे, इसलिए विभाग ने उन्हें नौ मार्च को समन जारी किया था। समन की अवधि शुक्रवार को समाप्त हो रही थी। गुप्ता बंधु इन दिनों दुबई में हैं। शुक्रवार को भी वह नहीं आए। लेकिन, समन की अवधि खत्म होने से पहले ही शुक्रवार को सुबह करीब 11:30 बजे गुप्ता बंधुओं के चार्टर्ड अकाउंटेंट (काउंसलर) आयकर विभाग के दफ्तर पहुंचे। काउंसलरों ने गुप्ता बंधुओं के हस्ताक्षर वाली पावर ऑफ अटार्नी आयकर विभाग के सामने पेश की। साथ ही एक माह और समय सीमा बढ़ाने की मांग की। डिप्टी डायरेक्टर इनवेस्टिगेशन विभाग सत्यनारायण ठाकर ने उनकी मांग ठुकरा दी। उन्होंने फिलहाल दस दिन का समय दे दिया है। अब गुप्ता बंधुओं को 26 मार्च तक आयकर विभाग के समक्ष पेश होना है। चार्टर्ड अकाउंटेंट ने (उप निदेशक) आयकर जांच विभाग सत्यनारायण ठाकर के समक्ष सभी कागजात रखे थे। आयकर विभाग का कहना है कि इसके बाद भी गुप्ता बंधु अगर नहीं आए तो विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उधर, गुप्ता बंधुओं के काउंसलर से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने बात नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

...............................
गुप्ता बंधुओं के न आने का कारण साफ नहीं
दुबई से आयकर अधिकारियों से फोन पर बात करने वाले गुप्ता बंधुओं ने फोन पर तो आयकर विभाग के समक्ष पेश होने की बात कही थी, लेकिन शुक्रवार को समन की मियाद पूरी होने तक गुप्ता बंधु नहीं आए। चार्टर्ड अकाउंटेंट ने भी ऐसा कोई कारण स्पष्ट नहीं किया है। गुप्ता बंधु इस बार भी आएंगे, कहना मुश्किल है। आयकर विभाग के अधिकारी उनके न आने की सूरत में लुकआउट नोटिस की भी तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें