फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े गैस एजेंसी कर्मचारी से लूट का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनदहाड़े गैस एजेंसी कर्मचारी से लूट की कोशिश
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। बैंक में रुपये जमा कराने जा रहे गैस एजेंसी के कर्मचारी से मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने लूट का प्रयास किया। बदमाशों ने कर्मचारी को स्कूटर से गिरा दिया और बैग छीनने लगे। शोर सुनकर वहां भीड़ लग गई और बदमाश भाग गए। कर्मचारी के बैग में आठ लाख रुपये थे। पुलिस ने लूट के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
घटना शहर कोतवाली के लक्खीबाग क्षेत्र की है। यहां भंडारी बाग में अनुराग गैस एजेंसी है। घनश्याम सिंह यहां कर्मचारी है। घनश्याम रोज बैंक में कैश जमा कराने जाता है। रविवार की बैंकों की छुट्टी थी तो शनिवार और रविवार दो दिन के कुल आठ लाख रुपये बैग में रखकर वह स्कूटर से सहारनपुर चौक के पास स्थित पूर्वांचल बैंक में जा रहा था। इसी बीच सामने से आई एक बाइक पर सवार दो युवकों ने घनश्याम को रोका और स्कूटर से धक्का दे दिया। घनश्याम को समझते देर न लगी कि बदमाश उससे बैग छीनने आए हैं। उसने बैग को मजबूती से पकड़ लिया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के दुकानदार उनकी तरफ दौड़ पड़े। लोगों को अपनी ओर आते देख बदमाश वहां से भाग निकले। इसके बाद कर्मचारी सीधा गैस एजेंसी पहुंचा और अपने मालिक को घटना की जानकारी दी। इस पर मालिकों के साथ कर्मचारी लक्खीबाग चौकी पहुंचा और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्खीबाग चौकी प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि घनश्याम की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली हैं। इनमें कुछ संदिग्ध दिखाई दिए हैं। इनकी तलाश में दबिश के लिए टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें