फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेजॉन का माल लेकर भागने वाला एक कर्मचारी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेजॉन का माल लेकर भागने वाला एक कर्मचारी दबोचा
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट का होम डिलीवरी का माल लेकर फरार हुए पांच कर्मचारियों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी फर्जी नामों से कंपनी में भर्ती हुए थे। पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
जानकारी के मुताबिक क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र स्थित रेड गो सप्लाई चेन कंपनी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजॉन डॉट इन का सामान सप्लाई करती है। कंपनी के अधिकारी रविंद्र सिंह बुटोला ने पुलिस से शिकायत की है कि 10 अक्तूबर को पांचों कर्मचारी 97 पैकेट डिलीवरी के लिए लेकर निकले थे। इन पैकेट की कीमत लगभग 2.29 लाख रुपये है। इसके बाद ये पांचों युवक वापस कंपनी में नहीं आए। उनका मोबाइल भी बंद है। शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी कर्मचारी विकास कुमार निवासी झंडा मोहल्ला को गिरफ्तार कर लिया है। विकास का असली नाम सरफाज निवासी बी ब्लॉक, विकास कुंज, थाना लोनी, गाजियाबाद है।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वे सभी फर्जी आईकार्ड और आधार कार्ड बनवाकर कंपनी में भर्ती हुए थे। कुछ दिनों तक काम किया और जब कंपनी को उन पर विश्वास हुआ तो वे माल लेकर भाग गए। ऐसा उन्होंने पहले भी उत्तर प्रदेश के कई शहरों में किया है।
विज्ञापन

एसओ क्लेमेंटटाउन धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि मामले में आरोपी राजेश निवासी भंडारीबाग, पुनीत निवासी चंद्रा रोड, दर्शन सिंह निवासी माता रानी बाग और रोहित निवासी माता रानी बाग सहारनपुर रोड देहरादून अभी फरार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें