फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेटी ठेकेदार पर तानी पिस्टल, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के एक ठेकेदार और उसके गनर के खिलाफ पेटी ठेकेदार पर पिस्टल तानने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपियों पर 13.06 लाख रुपये का भुगतान नहीं करने का आरोप है।
विज्ञापन

एसओ राजपुर अरविंद कुमार ने अनुसार उत्तर प्रदेश के ठेकेदार अरुण चौधरी पुत्र सुभाष चौधरी निवासी फ ार्म हाउस, मालसी रोड ने विकासनगर में नाली निर्माण का ठेका लिया। इस निर्माण में अमर सिंह निवासी जीवनगढ़, विकासनगर को पेटी ठेकेदार के रूप में शामिल किया है। अमर सिंह का आरोप है कि 13.06 लाख रुपये का निर्माण पूरा कराने के बावजूद अरुण चौधरी ने भुगतान नहीं किया है। इसके अलावा कुछ दिन पहले भुगतान के बाबत अरुण चौधरी ने अपने फ ार्म पर गनर के साथ मिलकर पिस्टल तान कर जान से मरने की धमकी भी दी। इस मामले में पीड़ित अमर सिंह ने एसएसपी कार्यालय के शिकायत प्रकोष्ठ में शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के बाद आरोप अरुण चौधरी और उसके गनर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें